जुड़िए वाण सेतु मुहिम से
#हमाराअपनावाण
vasetu
वाण सेतु सिर्फ एक नाम नहीं, यह एक भावना है —
हमारे गाँव वाण के हर उस सपने की, जो शिक्षा, जागरूकता और विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहता है। यह एक ऐसी कल्पना है जो गाँव को गाँव से, बच्चों को शिक्षा से,और शिक्षा को विकास से जोड़ती है
वाण सेतु उस विश्वास का प्रतीक है, कि जब हमारा गाँव शिक्षित होगा, तो वह निश्चित ही विकसित भी होगा।
हमारा उद्देश्य है कि —
हर बच्चे को उचित शिक्षा मिले|
वाण के हर बच्चे को अपने गाँव में बैठकर श्रेष्ठ शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिले,
कोई भी बच्चा सिर्फ पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े।
हर परिवार अपने अधिकारों को जाने और उनका लाभ उठा सके।
हर व्यक्ति शिक्षा और सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपने जीवन को बेहतर बना सके।
वाण सेतु उस संकल्प की शुरुआत है —
जहाँ शिक्षा से जागरूकता और जागरूकता से विकास की यात्रा शुरू होती है।
हम चाहते हैं कि हमारे गाँव में सुशासन आए, हर नागरिक अपने अधिकारों को समझे, और हर बच्चा अपने सपनों को पूरा करने की ताकत पाए।
“शिक्षित वाण, विकसित वाण”
“ज्ञान सेतु बने, प्रगति की राह खुले।”
वाण सेतु एक मुहिम है —
जो यह सुनिश्चित करना चाहती है कि वाण गाँव का हर व्यक्ति सरकारी योजनाओं, शिक्षा और जागरूकता से जुड़ सके, और हमारे गाँव का हर कोना उजाला, अवसर और उम्मीद से भर जाए।
“हमारा वाण – विकसित वाण, श्रेष्ठ वाण।”
vasetu